रविवार, 27 नवंबर 2011

श्री रामचंद्र जी के अयोध्या लौटने पर उनके स्वागत में एक गीत


हेली मंगल गाओ आज ,
सहेली मंगल गाओ आज |

ढोल नगाड़ा नौपत बाजे
अयोध्या में आज
तोरण द्वार सजे सब आँगन
कौशल्या घर आज |

मोत्यां चौक पुरावो है सखी
झिलमिल आरती थाल
रामचंद्र जी लौटेंगे सखी
सीता लखन संग आज |

शुभ घड़ी आई भ्राता मिलाई
दशरथ के घर आज
भरत की तपस्या लायेगी
सखी ! खुशियों का अम्बार |

उर्मिला की होगी साधना
पूरी है सखी आज
कैकेयी ,सुमित्रा के मन पुलकित ,
पूरे हुए सब काज |

अमावस की रात सजेगी
अयोध्या नगरी आज
घी के दीपों की जगमग होगी
उत्सव मनेगा आज |

मोहिनी चोरडिया


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें